फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषित एवं पीड़ितों की आवाज बनेगा हिन्दू इकोसिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हिंदू इको सिस्टम के संस्थापक कपिल मिश्रा ने रामपुर में प्रथम जनसंपर्क एवं हिंदू इको सिस्टम संगठन निर्माण अभियान का शुरुआत की। उनके द्वारा हिंदू इको सिस्टम की स्थापना, विजन एवं इसके मिशन को लोगों तक पहुंचाने एवं इससे जुड़ने का उद्देश्य बताया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इस प्रकार से संगठन निर्माण कार्य की प्रक्रिया एवं इससे जुड़ने के लिए कार्यक्रम को हम पूरे देश में संबोधित करेंगे और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को हिंदू इको सिस्टम से जोड़ने एवं जागरूक करने का प्रयास करेंगे, जिससे कि यह केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित ना रहकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोग भी इसके मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे।
साथ ही कपिल मिश्रा ने बताया कि हमारा प्रयास यही रहेगा कि हिंदू इको सिस्टम हर उस शोषित, पीड़ित व्यक्ति एवं परिवार की आवाज और उम्मीद बने तथा मदद का वो पहला हाथ बने, जिस प्रकार से हमने दिल्ली दंगों में पीड़ित असहाय परिवारों की आर्थिक सहायता की। राजस्थान के करौली में पुजारी के परिवार की आर्थिक सहायता की। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में 10 लाख लोगों द्वारा हिंदू इको सिस्टम की सदस्यता प्राप्त की गई, जिससे प्रतीत होता है कि साल के अंत तक करीब 20 से 30 लाख लोगों द्वारा संगठन की सदस्यता प्राप्त कर ली जाएगी। रामपुर में जनसंपर्क का आयोजन मुकेश पाठक एवं कार्यक्रम का संचालन पीयूष प्रकाश सक्सेना एवं हिंन्दू इको सिस्टम के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शुभम सक्सेना, निशव शर्मा, शिवम अग्निहोत्री, सार्थक शर्मा, लकी पाठक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें