फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। बिलासपुर रोड पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना शाम करीब पांच बजे ग्राम सिहारी के पास हुई। सिहारी निवासी सनी और कुलदीप बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर के बाद अनियंत्रित कार ने दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस बाइक पर सवार जिला बरेली के थाना मीरगंज स्थित ग्राम नगरिया सादात निवासी आकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बिलासपुर से अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें