फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, दो घायल

Sun, 08 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। काशीपुर मार्ग पर धम्मन मदरसा के सामने तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें कार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे दढ़ियाल की ओर से काशीपुर की तरफ जा रही स्विफ्ट कार बेकाबू होकर 33 केवी के बिजली के पोल से टकरा गई, टक्कर इतना जबरदस्त थी कि कार के साथ बिजली के पोल के भी कई टुकड़े हो गए। हादसे में गांव चंदुपुरा के संजय सिंह पुत्र पूरन सिंह और गजरौला के आकाश पुत्र वीर सिंह घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से घायलों को टांडा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें