रामपुर। सपा नेता आजम खां को अमर सिंह के परिवार को धमकाने के मामले में बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई पांच दिसंबर को होगी। मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमर सिंह के परिवार को धमकाने के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खां को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है। सोमवार को इस अपील पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब पांच दिसंबर की तारीख तय की गई है। वहीं, क्वालिटी बार मामले में भी सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 18 नवंबर को होगी।