फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में अब 28 फरवरी को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट होने के मामले में शुक्रवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 फरवरी तय की है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो-दो पासपोर्ट रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अब्दुल्ला आजम की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में गवाही होनी थी, लेकिन गवाही नहीं हो सकी। अब इस मामले में 28 फरवरी को सुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें