रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई थी। अधिवक्ता कार्य से विरत रहे, इसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।
सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो पैनकार्ड के आरोप में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें दो पासपोर्ट के मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम, जबकि दो पैनकार्ड के मामले में सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम दोनों को आरोपी बनाया गया था। इसके साथ ही अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में गंज थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी एवं शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम तीनों को आरोपी बनाया गया था। ये मामले एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रहे हैं। जिसमें मंगलवार को तारीख निर्धारित थी, लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।