फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला की जमानत याचिक पर सुनवाई 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कूट रचित दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में अब्दुल्ला आजम की जमानत की याचिका पर सुनवाई 17 मार्च को होगी। शनिवार को इस मामले में उनके वकीलों ने जमानत की याचिका लगाई जिस पर सुनवाई के लिए अदालत ने 17 मार्च की तिथि निर्धारित की है। यह मुकदमा भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसके अलावा अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड होने के मामले में दर्ज मुकदमे भी जमानत की याचिका लगाई है। कोर्ट में इस पर अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। इस मामले में अब्दुल्ला आजम के साथ-साथ सांसद आजम खां भी आरोपी है। यह भी मुकदमा भी आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था। अधिवक्ता संदीप सक्सेना बताया कि पर अब्दुल्ला आजम के पासपोर्ट के मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई 16 मार्च को और पैन कार्ड के मामले में दर्ज मुकदमे में की सुनवाई 17 मार्च को होगी। उन्होंने बताया कि अन्य कई मामलों में आजम खां की ओर से जमानत की अर्जी लगाई गई है, तीन से 20 मार्च तक की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें