फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो पैन कार्ड मामले में 23 को होगी सुनवाई

Thu, 19 Feb 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 23 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन की ओर से सजा बढ़ाए जाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार पैन कार्ड मामले में अब 23 फरवरी को सुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें