रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज दो मामलों में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब दोनों मामलों में सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन गवाह के नहीं पहुंचने से सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी। वहीं, 27 किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 12 नवंबर को होगी। संवाद
000
पूर्व विधायक की अपील पर सुनवाई टली
रामपुर। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में पूर्व विधायक संजय कपूर की ओर से सजा के खिलाफ दाखिल अपील पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी।
पुतला फूंकने के मामले में पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेसियों को जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई गई थी। इस फैसले को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई है। इसी अपील पर सुनवाई चल रही है। मंगलवार को सुनवाई न होने के बाद अगली तारीख 31 अक्तूबर तय की गई है। संवाद