फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिवक्ता बीमार, अब्दुल्ला के पैन कार्ड मामले में सुनवाई टली

Tue, 28 Oct 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से उनसे जुड़े तीन मामलों में सुनवाई टल गई। अब इन मामलों की सुनवाई अलग -अलग तारीखों में होगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में शहर विधायक आकाश सक्सेना की ओर से दो पैन कार्ड रखने का मामला वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।अभियोजन की ओर से अंतिम बहस पूरी की जा चुकी है,जबकि बचाव पक्ष की बहस होनी शेष है। दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार को इस मामले में अंतिम बहस होनी थी,लेकिन अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।
शहर विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बचाव पक्ष के अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। दूसरी ओर अब्दुल्ला के ही दो पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई दस नवंबर को होगी। इसके अलावा सपा नेता आजम खां के खिलाफ क्ववालिटी बार कब्जाने के मामले में भी अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई अब सात नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें