फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बारिश में बिगड़ी कई अस्पतालों की सेहत, भीगी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो दिन तक झमाझम बारिश के बाद निचले इलाकाें में पानी भर गया। जिला मुख्यालय पर अलग-अलग विभागों के सरकारी दफ्तरों के आगे बारिश का पानी भरा रहा। इस वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर में बीएसए दफ्तर, सीएमओ ऑफिस के बाहर पानी भरा रहा। दिन में पंपसेट से पानी निकाला गया। वहीं देहात में सीएचसी में पानी भरने से समस्या उत्पन्न हुई। डॉक्टर से लेकर मरीज तक बारिश के पानी में गुजरते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने पहुंचे थे। स्वार के समोदिया में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में छत टपकने से डायग्नोस्टिक किट तथा दवाइयां भीग गईं। इस सेंटर को पंचायत घर में शिफ्ट कर मरीजों को उपचार दिया गया। टांडा की सीएचसी में जलभराव होने के कारण लोगों को असुविधा हुई।
विज्ञापन



टांडा की सीएचसी बनी तालाब
टांडा। जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारिश के चलते तालाब बन जाता है। पानी की उचित निकासी न होने के कारण सीएचसी परिसर और मुख्य द्वार पर भारी जलभराव हो गया था। दरअसल, सीएचसी टांडा के मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है। मुख्य मार्ग की ऊंचाई होने से अक्सर बारिश में यहां पर जलभराव की समस्या बनती है और डॉक्टर व मरीज परेशान होते हैं। संवाद

स्वार सीएचसी में तीन दिन बाद पानी उतरा
स्वार/मिलकखानम।
लगातार बारिश की वजह से स्वार की सीएचसी में पानी भरने की समस्या हुई। सोमवार को मौसम साफ रहने से पानी काफी हद तक सूख गया। मिलकखानम की पीएचसी के आगे पानी भरने से मरीजों को असुविधा हुई। समोदिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कक्षों में पानी भरा रहा। छत टपकने की वजह से डायग्नोस्टिक किट तथा दवाइयां भीग गईं। इस वजह से सेंटर को पंचायत घर में शिफ्ट कर मरीजों को उपचार दिलाया गया। सीएचओ शादाब अली और एएनएम सुधा पंचायत घर में रोगियों की जांच और उपचार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


- लगातार बाारिश होने से जिलेभर में पानी भर गया। इसलिए सीएचसी-पीएचसी में जलभराव होना आम बात है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से पानी टपकने की समस्या हुई है तो इसको दिखवाया जाएगा। व्यवस्था सुधारी जाएगी। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें