फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अवैध क्लीनिक सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, महिला ने किया हंगामा

Thu, 24 Sep 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अवैध क्लीनिक पर मौजूद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं शाहबाद में भी एक क्लीनिक सील किया गया। उधर, कार्रवाई की भनक लगते ही झोलाछाप डॉक्टर अपने-अपने क्लीनिक बंद करके भाग गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने बताया कि खरसोल गांव स्थित साबरी क्लीनिक पर टीम ने पहुंचकर अस्पताल से संबंधित अभिलेख मांगे। अभिलेख न होने पर जब टीम ने सील करने की कार्रवाई शुरू की तो क्लीनिक पर मौजूद महिला ने सील करने की कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। बमुश्किल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साबरी क्लीनिक को सील किया।
दूसरी ओर शाहबाद में बड़े बंगाली के नाम से एक क्लीनिक की आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर बड़े बंगाली का क्लीनिक सील कर दिया गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें