फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मतदानकर्मियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की किटें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी कर ली है। मतदानकर्मियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से फर्स्ट एड किट तैयार की गई हैं। इन किटों में पैरासिटामोल समेत आठ दवाएं हैं। साथ ही ओआरएस का पाउडर व बैंडेज भी रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 2200 किट तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दी हैं। ये किटें मतदानकर्मियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। लोकसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट एड किटें तैयार की गई हैं। ये किटें पोलिंग पार्टियों को दी जाएंगी। जिले में 1071 मतदान केंद्रों पर कुल 1789 बूथ बनाए गए हैं। ऐसे में हर बूथ पर एक स्वास्थ्य किट दी जाएगी। जिसमें जुखाम, बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द से लेकर उल्टी और एंटीबायोटिक दवाएं होंगी। चोट लगने पर लगाने के लिए क्रीम और बैंडेज भी किट में रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने किटें तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय भेज दी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मतदानकर्मियों के लिए फर्स्ट एड किट तैयार करा दी गई हैं। इस किट में सामान्य बीमारियों के त्वरित उपचार के लिए गोलियों, कैप्सूल, क्रीम और बैंडेज की व्यवस्था की गई है। किटों को जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। - दीपक त्यागी, चीफ फार्मासिस्ट, जिला अस्पताल, रामपुर
विज्ञापन

-
किट में रहेंगी ये दवाएं

दवा का नाम मात्रा उपयोग
पैरासिटामोल 10 गोली दर्द, बुखार होने पर
डोम्पेरीडोन 10 गोली उल्टी, जी मिचलाने पर
डाईसाईक्लोमाइन 10 गोली पेट दर्द होने पर
ओमीप्राजोल 10 कैप्सूल गैस का दर्द होने पर
मेट्रोनीडाजोल 10 गोली दस्त होने पर
ओफ्लाक्सासीन 10 गोली एंटीबायोटिक
ओआरएस 03 पीस उल्टी, दस्त होने पर एक पैकेट एक लीटर पानी के साथ
मोंटीलूकास्ट 10 गोली सर्दी एवं जुकाम होने पर
फेरामाईसीटीन क्रीम 01 पीस घाव व चोट लगने पर
बैंडेज 03 पीस खरोंच आने के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें