फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भारत-पाक तनाव के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 40 बेड आरक्षित, डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द

Sun, 11 May 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच जिला अस्पताल में 40 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा अगले आदेश तक डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वहीं जिला अस्पताल में अनाउंसमेंट लिए उच्च क्षमता के 12 लाउडस्पीकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए रामपुर जिला अस्पताल ने पूरी सतर्कता के साथ तैयारी शुरू कर दी है। अस्पताल ने दवाइयों से लेकर बेड, सुरक्षा और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
अस्पताल में 40 अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें आइसोलेशन वार्ड, इमरजेंसी और निजी वार्ड में 7-8 अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें हर वार्ड में 20-20 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अस्पताल की मशीनों का चेकअप किया गया और परिसर को पूरी तरह से साफ रखा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और 12-13 बड़े लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। लाउड स्पीकर के माध्यम से सभी वार्डों में संदेश दिए जा सकेंगे, जिससे इमरजेंसी में अस्पताल के कर्मचारियों को तुरंत बुलाया जा सके।
इसके अलावा, अस्पताल के सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सीएमएस डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि अगले आदेश तक सभी डॉक्टर और स्टाफ ड्यूटी पर रहेंगे। उन्होंने कहा, शासन के निर्देश हैं कि अस्पताल आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहे। जब तक स्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं और शासनादेश नहीं आता, तब तक छुट्टियां रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें