फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन तलाक देकर पत्नी और बच्चों को घर से निकाला

Wed, 18 Jun 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर तीन तलाक देने, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये नकद व बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए कई बार प्रताड़ित किया।
आरोप है कि ससुर उस पर बुरी नजर रखता था और अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। महिला का कहना है कि 20 नवंबर 2024 को सभी आरोपियों ने मिलकर उसे मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की। इस दौरान देवर व ननदोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोप है कि इस बीच ननद के कहने पर पति नावेद ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता को तीन बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें