फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत-2016

Thu, 31 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जश्न में शहर डूबा रहा। गुजरते साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत के लिए युवाओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। गीत और संगीत के साथ थिरकते हुए लोगों ने नव वर्ष की स्वागत किया। 2015 का गुरुवार को आखिरी दिन था।
विज्ञापन



शहर में हालांकि किसी सामाजिक संगठन ने कोई सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया था, लेकिन गली-मोहल्लों और होटलों में निजी कार्यक्रम जरूर आयोजित किए। आवास विकास कालोनी, वीआईपी कालोनी, बीपी कालोनी, आदर्श कालोनी, फ्रेंड्स कालोनी, रामनाथ कालोनी, ज्वाला नगर समेत अन्य कालोनियों में युवाओं ने डीजे पर जमकर नृत्य किया। जश्न का सिलसिला आधी रात के बाद तक चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें