फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में कार सवार वृद्ध दंपती समेत तीन की मौत

Fri, 01 Dec 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में सियाराम की मौत हो जाने पर मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में कार सवार वृद्ध दंपती व बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दंपती का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 

पहला हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र में हुआ। मूल रूप से शाहजहांपुर के मोहल्ला सराय काइंया निवासी सियाराम राठौर दिल्ली के करोल बाग स्थित बापा नगर कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। 70 वर्षीय सियाराम राठौर अपनी 65 वर्षीय पत्नी शकुंतला और 35 साल के बेटे राजकुमार के साथ बरेली के फरीदपुर से एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर वापस कार से दिल्ली लौट रहे थे। बृहस्पतिवार की तड़के करीब चार बजे उनकी कार शहजादनगर थाना क्षेत्र में आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। इस कारण कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। कार में सवार सियाराम राठौर और उनकी पत्नी शकुंतला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उनका बेटा राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजकुमार को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस बीच पुलिस ने कार में सवार लोगों की पहचान करने के लिए कागजात देखे तब जाकर एक मोबाइल नंबर के जरिए तीनों की शिनाख्त हो सकी। घटना की जानकारी पाकर सियाराम के परिजन शाम के वक्त जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने सियाराम और उनकी पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जबकि गंभीर रूप से घायल राजकुमार को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा गंज थाना क्षेत्र के जौहर की पुलिया के पास हुआ। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी महिपाल बाइक से प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करने बृहस्पतिवार को निकला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें