फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव के माध्यम से अभिभावक होंगे जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा दिलाने के लिए समारोह आयोजित कर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक में हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव आयोजित किया जाएगा। उत्सव में गोष्ठी, पीपीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम अभिभावकों में जागरूकता पैदा की जाएगी। उत्सव में अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। अभिभावकों में जागरूकता पैदा करने के लिए ब्लाक स्तर पर उत्सव आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अभिभावकों को पूर्व प्राथमिक एवं बुनियादी शिक्षा में उसकी एवं घर की भूमिका से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही अभिभावकों को तीन से आठ वर्ष की आयु के बच्चों का नामांकन कराने एवं उनकी नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें