हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद अभी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। अभी वहां आवाजाही बंद है। इसका प्रभाव रामपुर पर पड़ रहा है। जिले से हल्द्वानी को जाने वाली 17 बसों में से सिर्फ छह बसों का संचालन हो रहा है। यह बसें रुद्रपुर तक ही जा रही हैं। इन बसों में भी काफी सीटें खाली थीं। वहीं ट्रेनें भी हल्द्वानी स्टेशन पर नहीं रुक रही हैं।
15043-लखनऊ से काठगोदाम को जाने वाली ट्रेन लालकुआं से हल्द्वानी स्टेशन पर न रुककर सीधे काठगोदाम तक चली।
14120-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस भी लालकुआं से काठगोदाम तक चली।
13019-हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस लालकुआं से सीधे काठगोदाम गई।
12040-नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस भी लालकुआं से काठगोदाम गई।
15044-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस लालकुआं होते हुए गई। हल्द्वानी में नहीं रुकी।
14119-काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस लालकुआं से होकर देहरादून को निकली।
13020-काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस लालकुआं से होकर सीधे हावड़ा को निकली।
हल्द्वानी की ज्यादा सवारियां नहीं है, लेकिन बसों को चलाया जा रहा है। रुद्रपुर तक की सवारियां मिल रही है। सवारियों में कमी के चलते राजस्व पर असर पड़ा है। -दीपचंद्र जैन, एआरएम, रामपुर डिपो