फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर और नारकंडा में ओलावृष्टि

विज्ञापन
आनी के डुगा शिगान में बुधवार दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/कुमारसैन। दोपहर बाद रामपुर के 12/20 और नारकंडा समेत कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे क्षेत्र के बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। शाम चार बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और रामपुर बाजार में अंधेरा छा गया। दोपहर बाद से उपमंडल में अंधड़ बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया था। शाम चार बजे रामपुर, 12/20 क्षेत्र नारकंडा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

इससे घरों के बाहर और खेतों में ओलों की परत जम गई। कंडयाली, शिलारू, मतियाना और लाफूघाटी में भी हल्के ओले गिरे हैं। थाथल और माहोरी में भी ओलावृष्टि की सूचना मिली है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेबों पर लगी जालियां भी भर गई। इस कारण जालियों और डंडों को नुकसान की संभावना है।
मौजूदा समय में निचले क्षेत्रों में सेब की फ्लॉवरिंग शुरू हो गई है जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कुछ दिनों में फ्लावरिंग होने वाली है। ऐसे में ओलों की मार क्षेत्र के बागवानों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र में तापमान में भी खासा गिरवाट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें