फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में मरीज और स्कूली बच्चे भी फंसे

Mon, 01 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की ओर से हाईवे पर लगाए गए जाम में मरीज और स्कूली बच्चे भी फंस गए। यात्री बसों को भी किसानों ने निकलने नहीं दिया। करीब छह घंटे तक रोडवेज बसें भी जाम में फंसी रहीं। भाकियू का पहले अंबेडकर पार्क के सामने हाईवे पर जाम लगाने का कार्यक्रम था। ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम बदल गया।
विज्ञापन



किसानों ने अंबेडकर पार्क के बजाय शहजादनगर बाईपास पर जाम लगा दिया। बाईपास के सभी रास्ते बंद कर दिए। वाहन जहां के तहां जाम में फंस गए। किसानों ने शुरू में तो स्कूल बच्चों को भी नहीं निकलने दिया। मरीजों के दो वाहन भी जाम में फंस गए।


बाद में जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पन्नू ने एलान कर दिया कि मरीजों के वाहन और स्कूली बच्चों को नहीं रोका जाएगा। इसके बाद स्कूल बस और एंबुलेंस को जाने दिया गया। किसानों ने अधिकारियों के कहने पर भी जाम नहीं खोला। शाम के वक्त हाईकमान ने फरमान जारी किया कि किसान चाहें तो पूरी रात धरना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों से मशविरा कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर जाम खोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें