चौकी हजियानी क्षेत्र निवासी महिलाएं रविवार को एसपी आवास पहुंची और शिकायत की पुराना कुआं पाटा जा रहा है लेकिन नए कुएं की जगह बोरिंग करके छोड़ दी गई है। कुआं का निर्माण न हुआ तो उनको पूजा में दिक्कत आएगी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी हजियानी में कुएं को लेकर पिछले दिनों आपसी समझौता हो गया था। तय हो गया था कि पुराना कुआं बंद होगा। पूजा के लिए शनिदेव मंदिर के पास नया कुआं बनेगा।
नए कुएं की खुुदाई भी शुरू हो गई। बताते हैं कि कुछ खुदाई के बाद उसे छोड़ दिया गया है। महिलाओं का कहना है कि कुआं नहीं यह सिर्फ बोरिंग है। उसमें पूजा नहीं हो सकती। यह शिकायत लेकर वह विकास भवन गई थी लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई।