फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 16 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित गुरु नानक कॉलोनी

Tue, 07 Apr 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर से सटे ग्राम खोदलपुर की गुरु नानक कॉलोनी में रहने वाली करीब दो हजार की आबादी 16 साल बाद भी जलभराव, कच्ची सड़कों, टूटी नालियों और अव्यवस्थित बिजली व्यवस्था की समस्या से जूझ रही है। लोगों ने समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन




वर्ष 2010 में माटखेड़ा रोड के पास बसी इस कॉलोनी में हर वर्ग के लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में जलभराव सबसे बड़ी समस्या है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

कॉलोनी की कई सड़कें अब भी कच्ची हैं और कई गलियों में नालियां नहीं बनी हैं। जहां नालियां बनी हैं, वे भी टूटी हालत में हैं और उनमें गंदगी जमा है।



बिजली व्यवस्था भी ठीक नहीं है। कई स्थानों पर खंभे न होने के कारण लोगों ने लकड़ी की बल्लियों के सहारे बिजली के तार बांध रखे हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायत भी सामने आई है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन




मैंने अपनी ग्राम पंचायत की गुरु नानक कॉलोनी में शासन से प्राप्त धनराशि के अनुसार काफी विकास कार्य कराया है। पानी की निकासी के लिए जिला पंचायत के जरिये करीब 300 मीटर नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे पहले भी ब्लॉक से नाले का निर्माण कराया था। कॉलोनी के लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान शीघ्र ही कराया जाएगा। अंग्रेज सिंह, ग्राम प्रधान खोदलपुर




क्या कहते हैं ग्रामीण

हमारी कॉलोनी में तमाम सड़कें कच्ची हैं, जिनका निर्माण शीघ्र होना चाहिए, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो सके। अवतार सिंह, ग्रामीण

हमारी कॉलोनी की तमाम नालियां टूटी हैं, कुछ स्थानों पर नालियां बनी नहीं हैं। सड़कों के साथ-साथ नालियों का भी निर्माण हो, ताकि जल निकासी आसानी से हो सके। रतन सिंह, ग्रामीण

हमारी कॉलोनी में जो स्मार्ट मीटर लगे हैं, उनके बिल काफी आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। भूपेंद्र सिंह, ग्रामीण

हमारी कॉलोनी में पक्की सड़कें, साफ-सफाई, पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगों को कॉलोनी में रहने का एहसास हो सके। सूरज सरकार, ग्रामीण
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें