फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जाबिर की आतिशी बल्लेबाजी से ग्रीन सिटी की टीम फाइनल में

Tue, 08 Apr 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कस्बे में खेले जा रहे स्वार प्रीमियर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में रविवार रात ग्रीन सिटी क्लब ने मिर्जा स्टूडियो क्लब की टीम को 55 रन से हरा दिया। ग्रीन क्लब की ओर से जाबिर ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए छह छक्कों के साथ सर्वाधिक 51 रन बनाए। ग्रीन सिटी की टीम इस जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई। अब टीम का मुकाबला अरहान 11 स्टार क्लब की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन

नाइट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि अहसान खां उर्फ राजू खां ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय हासिल किया और बेहतर क्रिकेट के प्रदर्शन की कामना की। सेमीफाइनल मैच का टॉस ग्रीन सिटी क्लब के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
दस ओवर के मैच में उसके बल्लेबाजों ने सात विकेट पर 119 रन बनाए। जाबिर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह छक्कों की मदद से महज 16 गेंदों पर 51 रन बनाए, जबकि फिरोज आलम ने पांच गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 22 रन बनाए। मिर्जा स्टूडियो क्लब की तरफ से इस्तेकार और रियाज ने 2-2 विकेट लिए। फैसल और नदीम को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

जवाब में 120 रन बनाने उतरी मिर्जा स्टूडियो की टीम ग्रीन सिटी क्लब के जाकिर और शाहबाज खान की धारदार गेंदबाजी के सामने टिककर नहीं खेल सकी। पूरी टीम सिर्फ 64 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से इस्तेकार ने सबसे अधिक 35 रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जाबिर को दिया गया। मुख्य अतिथि अहसान खान और मुंसफ अली ने संयुक्त रूप से जाबिर को सम्मानित किया।
ग्रीन सिटी की टीम का फाइनल मुकाबला अरहान 11 स्टार क्लब से होगा। रविवार रात दूधिया रोशनी में खेले गए मैच को देखने के लिए काफी तादाद में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें