फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में पिछड़े गांवों के प्रधान हर सप्ताह बीडीओ-डीएम कार्यालय में उपस्थित होकर देंगे स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी ने 20 जनवरी तक शत-प्रतिशत कोरोनारोधी टीकाकरण कराने के लिए ग्राम प्रधानों और कोटेदारों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान खराब प्रगति वाले पांच ग्राम प्रधानों को हर सप्ताह खंड विकास अधिकारी और जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन

जनपद में किशोर, युवा व बुजुर्ग हर वर्ग के लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी जा रही है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जिले में करीब 82 फीसदी लोगों ने वैक्सीन की पहली या दोनों डोज ले ली हैं। शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जनपद के ग्राम प्रधान और कोटेदारों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में कोरोना संक्रमण रोकथाम और सैनिटाइजेशन को लेकर दिए गए निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।
कहा कि टीकाकरण अभियान में सहयोग करने वाले ग्राम प्रधानों और कोटेदारों को सम्मानित किया जा रहा है लेकिन, अब जो ग्राम प्रधान या कोटेदार सहयोग नहीं करेंगे और उनकी ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हुआ तो ग्राम प्रधानों को हर सप्ताह कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा। कहा कि प्रत्येक सप्ताह मॉनिटरिंग के दौरान अच्छा कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य वाली पंचायतों के लिए परफॉमेंस ग्रांट भी संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में लगभग 03 लाख ऐसे लोग है जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है। इन लोगों में वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है क्योंकि यदि इनमें संक्रमण होता है तो ऐसे लोगों को गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी और कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रात: और शाम को सभी ग्राम प्रधानों को फोन कराकर वैक्सीनेशन की प्रतिदिन की स्थिति की मॉनिटरिंग कराएं। ग्राम प्रधान द्वारा यदि वैक्सीनेशन कार्य में रुचि नहीं दिखाई जाती है तो पंचायतीराज अधिनियम के तहत लोक स्वास्थ्य की रक्षा के प्रति उदासीनता बरतने पर धारा-95 के अन्तर्गत नोटिस जारी करने की कार्यवाही करें। स्वार व टांडा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन की अत्यधिक खराब स्थिति पर भी जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कार्य करने के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें