फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण का प्रस्ताव तैयार, आज होगा प्रकाशन

Fri, 25 Sep 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन की माथापच्ची के बाद प्रशासन ने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्तावित आरक्षण की सूची शनिवार को विकास भवन और जनपद के खंड विकास कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएंगी।
विज्ञापन



जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के आरक्षण का प्रकाशन होने के बाद शासन ने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का आरक्षण की समय सारिणी जारी कर दी थी। उसके मुताबिक कमेटी ने कई दिन की माथापच्ची के बाद आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।


जिला पंचायत राज अधिकारी एके शाही ने बताया कि प्रस्तावित आरक्षण की सूची 26 सितंबर को विकास और सभी विकास खंड कार्यालयों के नोटिस बोर्ड कर चस्पा कर दी जाएंगी। साथ ही आरक्षण पर आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें