फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चुनी जाएगी गांव की सरकार

Sun, 08 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की तर्ज पर अब गांव में भी चुनावी चौपाल सजेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के बाद रामपुर में चुनाव कार्यक्रम तय कर लिया गया है। जिला पंचायत की तर्ज पर ही ग्राम पंचायतों के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन



प्रधानी के चुनाव की शुरुआत चमरौवा और शाहबाद ब्लाक से की जाएगी। पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को होगा। सभी चरणों की मतगणना का काम 12 दिसंबर को ब्लाकवार कराई जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में एक बार फिर आचार संहिता लागू हो गई है।

जिला पंचायत और बीडीसी के सदस्य पद के लिए चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुके हैं। शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। शनिवार को जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे।
विज्ञापन



प्रशासन की ओर से भी चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक पंचायत चुनाव की शुरुआत चमरौवा और शाहबाद से की जाएगी। दूसरे चरण में मिलक और तीसरे चरण में सैदनगर और बिलासपुर में मतदान होगा। चौथे चरण में स्वार क्षेत्र में मतदान होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें