फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में भी गर्माया रहा माहौल

Mon, 14 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घना कोहरा और सर्द हवाएं। ठंड से ठिठुरते लोग और इस बीच छन-छन कर भीतर से आती खबरें और माहौल में गर्माहट पैदा करते जिंदाबाद के नारे। कुछ यही नजारा था रविवार रात मतगणना स्थलों का। मतगणना स्थल के आसपास जुटी समर्थकों की भीड़ कड़ाके की ठंड में भी कहीं डिग नहीं रही थी।
विज्ञापन



देर रात जब तक रिजल्ट घोषित न हो गए, लोग भी नहीं लौटे। रविवार का दिन गांव की सरकार के गठन के लिए काफी महत्वपूर्ण था। रविवार सुबह शुरू हुआ मतगणना का दौर रात में भी जारी रहा। रविवार रात तक करीब 70 फीसदी परिणाम घोषित कर दिए गए थे, लेकिन कुछेक स्थानों पर मतगणना का दौर जारी रहा।


रामपुर मंडी समिति में सैदनगर और चमरौवा विकास खंड की मतगणना का काम चला। यहां पर मतगणना का काम रात करीब 12 बजे तक चला। आखिरी वक्त तक लोगों की भीड़ जुटी रही। प्रत्याशियों के समर्थक भी डटे रहे। ठंड के बाद भी लोग अपने प्रत्याशी के जीतने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन



मतगणना स्थल के आसपास तमाम लोगों ने कूड़ा करकट जलाकर आग लगाई और ठंड को दूर भगाने की कोशिश करते रहे। सबसे पहले मिलक में मतगणना निपट गई थी। सबसे बाद में स्वार में मतगणना का काम खत्म हुआ। स्वार में भारी संख्या में लोग देर रात तक जुटे रहे। 149 ग्राम पंचायतों का परिणाम रात करीब तीन बजे घोषित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें