जिले में सोमवार को आए ग्राम पंचायत चुनावों के परिणामों में कई ने लोगों की धड़कन बढ़ा दी। हार-जीत का अंतर तो मामूली रहा, परिणाम ने हारने वाले प्रत्याशी को काफी गहरा अफसोस दिया। चमरौवा ब्लॉक के सिकरौल गांव में सिर्फ एक वोट से जीत दर्ज हुई। शाहबाद के ग्राम पंचायत पैगुपुरा में एक वोट से जीत दर्ज हुई।
ग्राम पंचायत चुनावों का परिणाम काफी हाई वोल्टेज रहे। कई परिणामों ने दिलों की धड़कने बढ़ा दी। चमरौवा ब्लॉक के सिकरौल में धीर सिंह ने सोहनलाल को एक वोट से हराकर जीत दर्ज की। इसी ब्लॉक के ठाकुरद्वारा में रविन्द्र सिंह ने राजीव कुमार को चार वोट से हराया। कोयली में कृष्णपाल ने चंद्रकेश को पांच वोट से हराकर जीत दर्ज की।
किसरौल में इंतजार ने छह वोट, कलरख में ओमवती ने 13 वोट तो अशोकपुर में गीता ने 19 वोट से जीत दर्ज की। कई अन्य ग्राम पंचायतों में भी हार-जीत का अंतर 10 से 40 वोट के बीच रहा। सैदनगर ब्लॉक में भी रवन्ना में कुर्बान ने पांच वोट तो कुकरीखेड़ा में गीता ने 10 वोट के मामूली अंतर से जीत दर्ज की।
इसी ब्लॉक के धनुपुरा में मुसलेमीन ने 12, बहादुरगंज में अमीन ने 11, सैदनगर में कैलासो ने 16, खिमोतिया खेड़ा में राममूर्ति ने 15 और मिलक मिर्जा फैय्याज में नन्ही ने 13 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की।