फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4972 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Sun, 22 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में 28 नवंबर को होने वाले मतदान में चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र में 4972 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। प्रधान पद के लिए दो हजार से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों ने चुनाव में सफलता के लिए दिन रात एक करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने भी अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 28 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होना है। पहले चरण में चमरौवा की कुल 92, जबकि शाहबाद क्षेत्र की 118 ग्राम पंचायतों में प्रधान के साथ ही करीब ढाई हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने हैं। यहां पर नामांकन प्रक्रिया निपट चुकी है।


चमरौवा की 92 सीटों पर प्रधान पद के लिए कुल 1135 ने नामांकन दाखिल किए थे। नौ पर्चे खारिज कर दिए गए, जबकि 201 उम्मीदवारों ने पर्चे वापस ले लिए। यहां कुल 925 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। शाहबाद क्षेत्र में प्रधान की 118 सीटों पर 1528 नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन



11 नामांकन रद कर दिए गए, जबकि 337 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इस तरह यहां पर भी कुल 1180 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। पहले चरण के लिए रणभूमि तैयार हो चुकी है। प्रत्याशी मैदान मारने के लिए जी तोड़ कोशिश में लग गए हैं। प्रशासन ने भी मतदान के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें