फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के उपचुनाव कल

Fri, 19 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बिलासपुर, मिलक, शाहबाद, सैदनगर और स्वार ब्लाक में ग्राम पंचायत और बीडीसी सदस्य पद के लिए 21 फरवरी को चुनाव होना है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी ब्लाक मुख्यालयों से 20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। 23 फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। एसडीएम शाहबाद को शाहबाद ब्लाक, एसडीएम मिलक को मिलक, एसडीएम बिलासपुर को बिलासपुर, एसडीएम टांडा को सैदनगर और एसडीएम स्वार को स्वार का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन



शाहबाद, मिलक, बिलासपुर, सैदनगर और स्वार के बीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। 45 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें