अजीतपुर में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिश्तेदार के घर पर बाल पुष्टाहार के 16 कट्टे बरामद किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर और जिला कार्यक्रम अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुष्टाहार कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बर्खास्त कार्यकत्री संजू यादव ने प्रभारी डीएम को सूचना दी कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिश्देदार के घर में पुरानी तारीख के बाल पुष्टाहार के कट्टे रखे हैं।
ड़ीएम के आदेश पर डिप्टी कलेक्टर सुरेंद्र कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार मय टीम के मौके पर पहुंच कर कट्टों को कब्जे में लिया। यहां पर 16 कट्टे बरामद किए गए। साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जाता है कि जौलपुर में कार्यरत एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिश्तेदार के यहां जुलाई में अगस्त के लिए आए कट्टे अवैध तरीके से रखे गए थे। फिलहाल अफसर देर रात तक जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।