मोहम्मद याकूब यूथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जबकि मोहित मेहरोत्रा महासचिव निर्वाचित हुए हैं। विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया गया। जश्न भी मनाया गया।
यूथ बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को निर्वाचन अधिकारी इश्तिाक अली की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके बाद परिणामों की घोषणा की गई। घोषित परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद याकूब को चुना गया। उन्हें 189 वोट मिले,जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी शाहिद अली अंसारी को 176 वोट मिले।
विज्ञापन
इस तरह याकूब 13 वोट से जीत गए। इसी तरह महासचिव पद के लिए मोहित मेहरोत्रा को चुना गया। मेहरोत्रा को 195 वोट मिले। जबकि निकटतम प्रत्याशी सुरेश पाल को 118 वोट मिले। साथ ही राहुल कुमार को 54 वोट मिले। मेहरोत्रा 77 वोटों से विजयी रहे। चुनाव में 419 वोटों में से 378 वोट ही पड़ सके।
कोषाध्यक्ष पद पर वसीम अहमद, पुस्तकालय सचिव के पद पर इमित्याज अली, संयुक्त सचिव के पद पर नफीस दूल्ह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रोहित कुमार शर्मा को चुना गया। इस दौरान एक विजयी पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया। इस मौके पर मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने भी मतदान किया।