फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं रोशनी की कमी, कहीं सीट गायब

Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अव्यवस्थाओं के बीच मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन राजकीय रजा और महिला पीजी कालेज में अव्यवस्थाओं का माहौल रहा। इसके कारण छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नकल रोकने के लिए संघन तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन



रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन कालेजों में अव्यवस्थाओं का माहौल रहा। मंगलवार सुबह पहली पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष की ग्रुप ए विषय की परीक्षा हुई। बीए प्रथम वर्ष की फारसी और बीएससी प्रथम वर्ष की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई।


द्वितीय पाली में इन्हीं विषयों की सेकेंड ईयर और तीसरी पाली में इन्हीं विषयों की थर्ड ईयर की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान रजा पीजी कालेज और महिला पीजी कालेज में सुबह से ही सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई नकल करते नहीं मिला। महिला डिग्री कालेज में पहले दिन तीनों पालियों में परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन



इस दौरान सीटिंग व्यवस्था में काफी गड़बड़ी देखने को मिली। छात्राओं को अपनी सीट तलाशने में काफी परेशानी हुई। कई परीक्षा कक्षों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से भी परेशानी हुई। कालेज की प्राचार्या डा. रजनी रानी अग्रवाल ने बताया कि कालेज में पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


रजा पीजी कालेज में भी पहले दिन अव्यवस्थाओं का माहौल रहा। नकल रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दीक्षित कालेज आफ हायर एजूकेशन में भी पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहले दिन यहां भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कालेज के प्रबंधक विवेक दीक्षित ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई नकल करते नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें