फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खौद में कपड़े के कारखाने से लाखों का सामान चोरी, व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। खौद पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक कपड़े के कारखाने को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दीवार में कूमल लगाकर लाखों रुपये का माल चुरा लिया। कारखाना मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


खौद निवासी इसरार का खौद-मुरसैन सड़क पर कपड़े सिलाई का एक कारखाना है। रोजाना की तरह काम समेटकर जब वह घर चले गए, तभी बीती रात अज्ञात चोरों ने कारखाने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। चोर वहां रखे दो बड़े बैटरी, एक इन्वर्टर, एक अल्टरनेटर और सिलाई से जुड़ा अन्य कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित इसरार के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये में है। उन्होंने अजीमनगर थाना पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें