फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोतवाली प्रभारी पर दलित उत्पीड़न और अभद्रता के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। थाना टांडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप मिश्रा पर दलित समाज के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर दलित समाज में नाराजगी बढ़ गई है, जबकि सोशल मीडिया पर भी विरोध अभियान तेज हो गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी टांडा को सौंप दी है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह ने पुलिस अधीक्षक रामपुर समेत कई उच्च अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 17 अप्रैल को डाॅ. आंबेडकर जयंती जुलूस को लेकर हुए विवाद के बाद जब वह अपने साथियों के साथ थाना टांडा पहुंचे तो वहां उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि थाना परिसर में जातिसूचक टिप्पणियां की गईं और दलित समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया।
विकास सिंह का कहना है कि पूरी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सीसीटीवी फुटेज और संबंधित जानकारी मांगी गई थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद 27 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक रामपुर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और मानवाधिकार आयोग समेत कई अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

मामले को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर विरोध तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट कर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी टांडा कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि मामले की जांच उन्हें सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें