फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में हुई प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान क्रूस पर से प्रभु यीशु मसीह के द्वारा बोले गए अंतिम सात वचन सुनाए गए। गिरिजाघरों में इसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना सभा में शामिल होकर प्रभु यीशू को याद किया।
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में दोपहर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। पास्टर महबूब मसीह ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को सुनाया। उन्होंने कहा कि सनातन परमात्मा प्रभु यीशु मसीह ने मनुष्यों के मोक्ष के लिए अवतार लिया और संपूर्ण मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए कलवरी पर्वत पर सलीवी मृत्यु के द्वारा यज्ञबलि दी। मृतकों में से तीसरे दिन प्रभु यीशू पुनर्जीवित हो गए थे। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर से बोले गए अंतिम सात वचन भी सुनाए गए। यह वचन एसएम लाल, डेनियल एस मसीह, सीएम मसीह, लाल मसीह, सैमुअल चरन, बीई ग्रीफीन, जुगल किशोर, सैमुअल चरन ने सुनाए। कोरोना काल के चलते चर्च में लोगों ने शारीरिक दूरी के साथ ही शासन-प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए विशेष प्रार्थना की गई। इसके साथ ही द साल्वेशन आर्मी चर्च व नगर स्थित अन्य गिरिजाघरों में भी गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ और प्रभु यीशू के सात वचन सुनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें