फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स ने ज्वालानगर में बाइक रैली निकाली

Sun, 13 Mar 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
ज्वैलर्स ने ज्वालानगर में बाइक रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जारी रही। शनिवार को सर्राफा बाजार, मिस्टनगंज और ज्वालानगर स्थित सर्राफा की दुकानें बंद रहीं। ज्वालानगर के सर्राफों ने बाइक रैली निकाल कर विरोध जताया। सर्राफा बाजार में शनिवार की सुबह व्यापारियों की मीटिंग हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि जब तक सरकार ज्वैलरी से एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती, हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन


फैसला लिया की कि वो 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर परितोष चांदीवाला, विनोद कुमार, दिलीप रस्तोगी, विनित रस्तोगी, रवि प्रकाश, राकेश मिश्रा, चंद्र प्रकाश, जितेंद्र रस्तोगी, अशेष अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कमल किशोर, आरिफ, योगेश रस्तोगी, संजय पाठक, मुकेश आर्य, शोभित रस्तोगी, हरप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह, नितिन आर्य, हबीब बंगाली सहित अन्य कई सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।

वहीं, ज्वालानगर सर्राफा कमेटी की ओर से ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाइक रैली निकाली गई। कमेटी के महामंत्री राजीव लोचन ने कहा कि बाइक रैली का मकसद एक्साइज ड्यूटी का विरोध करना है। इस मौके पर कमल किशोर रस्तोगी, गौरव अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, पराग जिंदल, राम किशन गुप्ता, दिलीप गोयल, दिनेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश मित्तल, प्रदीप सिंह, महेश रस्तोगी, पराग रस्तोगी, उमेश रस्तोगी व संजय रस्तोगी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी के मुताबिक रविवार को ज्वालानगर के सर्राफ रिक्शा चलाकर ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें