फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स ने अरुण जेटली के पुतले की अर्थी निकाली

Sat, 09 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में जेटली के पुतले की अर्थी को आग के हवाले करते सर्राफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों का आंदोलन जारी है। शनिवार को सर्राफा व्यापारियों ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के पुतले की अर्थी बाजार में घुमाई। इसके बाद पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्वेलर्स ने जल्द ही एक्साइज ड्यूटी समाप्त नहीं करने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं, टांडा में भी सर्राफा व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर केंद्र के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल शनिवार को 39वें दिन भी जारी रही। इस दौरान साहूकारा सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को वित्तमंत्री के पुतले की अर्थी निकाली। बाद में उन्होंने सर्राफा बाजार में पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान कमेटी के मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश रस्तोगी ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली तो सर्राफा कारोबारी सड़क पर उतरकर जाम लगाने से लेकर हिंसक आंदोलन तक पर मजबूर हो जाएंगे।

इस दौरान परितोष चांदीवाला, राकेश रस्तोगी, हैरी ग्रोवर, निशांत रस्तोगी, देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार गप्पल, कमल शर्मा, राजकिशोर, सुरेश अग्रवाल, विनोद कुमार रस्तोगी, मुकेश आर्य, श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर ज्वालानगर सर्राफा कमेटी की ओर से भी शनिवार को हड़ताल जारी रही। ज्वालानगर में भी सर्राफा की अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें