रामपुर में जेटली का पुतला फूंकते सर्राफा कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन 40वें दिन भी जारी रहा। साहूकारा सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने रविवार को भी वित्तमंत्री का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्वालानगर सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की मांग की। आम बजट के बाद से ही सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक रखा है।
एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। साहूकारा सर्राफा कमेटी के सदस्यों ने केंद्रीय वित्तमंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कमेटी के संरक्षक रविप्रकाश रस्तोगी ने कहा कि सरकार पर सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल का कोई असर नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार सर्राफा कारोबारियों के प्रति उदासीन हो गई है। इस दौरान परितोष चांदीवाला, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, रिंकू अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, अमित, सुमित, कमल शर्मा, अनूप, राजकिशोर, दिलीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
ज्वालानगर सर्राफा कमेटी की ओर से भी हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कमेटी के संरक्षक चंद्रराज मित्तल ने कहा कि वित्त मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। दस दौरान कमल किशोर रस्तोगी, राजीव लोचन, मनोज, प्रवीन, प्रतीक, निमिष, पारस, सर्वेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।