स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल में कृष्ण अवतार व उत्तम देव मेमोरियल फुटबॉल कप का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल में चार दिवसीय कृष्ण अवतार एवं उत्तम देव मेमोरियल फुटबॉल कप का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार सिंह और डीएमए प्रिंसिपल सुमन तोमर ने दीप जलाकर टूर्नामेंट की शुरुआत की।
अंडर-19 वर्ग के पहले मैच में गोल्डन गेट मुरादाबाद ने डीएमए रामपुर को 6-1 से हराया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार गोल्डन गेट के गौरांश को दिया गया।
विद्यालय के निदेशक शरद गुप्ता ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य मो. शोएब ने कहा कि खेल आत्मविश्वास बढ़ाने और छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम है। यहां अनंत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। टूर्नामेंट शनिवार को भी जारी रहेगा।