फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान हर पल करते भक्त की रक्षा: राधारमण जी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वृंदावन से पधारे व्यास राधारमण जी ने कहा है कि भगवान हर पल अपने भक्त की रक्षा करते हैं। द्रौपदी की पुकार सुनकर श्री कृष्ण दौड़े चले आए थे। भगवान नेे ही लाक्षगृह में फंसे पांडवों की रक्षा की थी। अश्वथामा के बाण से सुभद्रा के गर्भ को श्री कृष्ण ने ही बचाया था। पांडवों की रक्षा करने के लिए भगवान सारथी बनकर सदैव उनके साथ रहे।
विज्ञापन

राधारमण जी शनिवार को मुन्नी लाल की धर्मशाला में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत की कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत दिव्य ग्रंथ है। जीव के जब पूर्व जन्म के पुण्य का उदय होता है तभी इस पवित्र कथा को सुनने का योग बनता है। इस मौके पर हरिशंकर शर्मा, रामकुमार शर्मा, नरेश चंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मोहनी शर्मा, बीना अग्रवाल, गिरिराज सरन, शशि रस्तोगी, नीतू अग्रवाल, प्रेमलता, प्रदीप अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कुमोद कुमार, विनोद अग्रवाल, अविनाश चंद्र गुप्ता, अवधेश कौशिक, आरपी अग्रवाल, सुरेश श्रीवास्तव, सुमन शर्मा, सुधा शर्मा, अंजलि शर्मा, हेमलता शर्मा, बच्चू शर्मा, गोपाल शर्मा, ममता शर्मा, नैनसी राधव, तनु मिश्रा, भावना शर्मा, शिवराज अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सिमरन शर्मा, श्रीराज अग्रवाल, सरोज शर्मा, मंगल शर्मा, किशोरी शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें