फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में छात्राओं ने दिखाया दम

Wed, 20 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता के दौरान बीए प्रथम वर्ष की कोमल ने लंबी छलांग लगाकर प्रतियोगिता को जीता। इसके अलावा गोला फेंक में सिदरा ने बाजी मारी। राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान पर बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह की शुरुआत की गई।
विज्ञापन



क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डा.प्रीति गौतम ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से अपनी प्रतिभा का विकास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कालेज की प्राचार्या डा.रजनी रानी अग्रवाल ने भी छात्राओं के हौंसले की सराहना की। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पर जोर दिया।


गोला फेंक प्रतियोगिता में सिदरा ने बाजी मारी। विनीता ने दूसरा व बुशरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में सिदरा, बुशरा व विनीता ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद कोमल ने जीती। पूनम दूसरे व शशिबाला तीसरे स्थान पर रही। चार सौ मीटर दौड़ अलका सागर ने जीती।
विज्ञापन



पार्वती ने दूसरा व रुखसार ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ शशिबाला ने जीती। निर्वेश ने दूसरा , कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में बुशरा ने पहला, सिदरा ने दूसरा व रोक्सी ने तीसरा स्थान हासिल किया। आठ सौ मीटर दौड़ निर्वेश ने पहला, पार्वती ने दूसरा व द्रोपद्री ने तीसरा स्थान हासिल किया।


इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डा.नरेश, डा.दयाशंकर शाह, डा.जमीला खातून, डा. निशात बानो, डा.सबीहा परवीन, डा.अंकिता, डा.अरुण कुमार, डा.दीपा वशिष्ठ, डा.मुजाहिद, डा.जावेद आदि  रहे। संचालन डा. प्रभा शर्मा ने किया,जबकि डा.रजिया परवीन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें