शादी में बाधा बन रहे यशपाल की प्रेमिका के मंगेतर सूरजपाल और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों समेत पांच को गिरफ्तार किया। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
शादी में बाधा बन रहे प्रेमी यशपाल को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका के मंगेतर सूरजपाल उर्फ छोटू ने अपने दोस्त मोहित और जितेंद्र के साथ हत्या की साजिश रच डाली। 19 फरवरी की रात को प्रेमिका के मंगेतर सूरजपाल उर्फ छोटू ने यशपाल को फोन कर बुला लिया और मामले का समझौता करने को कहा।
विज्ञापन
इसी बात का फायदा उठाते हुए प्रेमिका के मंगेतर सूरजपाल उर्फ छोटू इसके दोस्त मोहित और दूसरे दोस्त जितेंद्र ने यशपाल के चाकू से गोदकर हत्या करदी। पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्या करने वाले मुख्य दो हत्यारोपी समेत पांच को जेल भेज दिया है।