फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, चौकी में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Tue, 16 Jun 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। खौद चौकी क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई और उसके घर पहुंचकर दबाव बनाने लगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। काफी हंगामे के बाद परिजन दोनों की शादी पर राजी हो गए।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख युवती ने खुद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। यहां स्थिति को शांत करने के लिए पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों परिवारों के साथ स्थानीय लोग और संभ्रांत व्यक्ति शामिल हुए।
चौकी परिसर में घंटों तक चली पंचायत में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के समझाने के बाद धीरे-धीरे सहमति की राह निकली। आखिर में दोनों परिवार विवाद को आगे न बढ़ाने और आपसी सहमति से मामला सुलझाने पर राजी हो गए। प्रेमी-प्रेमिका के परिजन दोनों की शादी पर सहमत हो गए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया। इसके बाद दोनों पक्ष बिना किसी कार्रवाई के अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें