फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जेन अल्फा की मांग, जल्द हो सड़क-पुलिया निर्माण

Wed, 26 Aug 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सींगनी संपर्क मार्ग की बदहाली से परेशान जेल-अल्फा वर्ग के छात्रों ने मंगलवार को इन स्थितियों में सुधार की मांग की। इनके साथ मौजूद सींगनी के ग्रामीणों ने भी यही मांग दोहराई। यह लोग पीएम और सीएम से सड़क की मांग का बैनर थामे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 साल से सड़क का निर्माण और मरम्मत नहीं होने के कारण करीब 600 मीटर रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से इस मार्ग से गुजरना और भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम के नाम भेजे प्रार्थना पत्र में सड़क और पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सींगनी संपर्क मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है। सींगनी, नवीगंज, फैजगंज, मंगूपुरा और सरकड़ी समेत आसपास के ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। यह मार्ग सैदनगर ब्लॉक को जोड़ने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

जर्जर सड़क के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। बारिश में रास्ते पर पानी और कीचड़ से हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने डीएम के नाम भेजे प्रार्थना पत्र में संपर्क मार्ग का निर्माण कराने के साथ ही जरूरी स्थान पर पुलिया बनवाने की भी मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से कई गांवों के लोगों और विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। प्रार्थना पत्र पर समाजसेवी मोहम्मद अफजाल हुसैन, मुन्ना, मनीष, अब्दुल कलाम, भूरा, सतीश, भजन लाल आदि के हस्ताक्षर और अंगूठे लगे हैं।
0000
हमारे गांव की सड़क करीब 20 साल से खराब है। कई बार सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिस कारण बहुत परेशानी होती है। -रामकिशोर
0000
इस बदहाल मार्ग से गुजरते हुए करीब दो दशक बीत चुके हैं, पर अभी तक सड़क सही नहीं हुई है। प्रशासन को चाहिए कि सड़क की मरम्मत के साथ ही पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण कराया जाए। -चरन सिंह
0000
ग्राम पंचायत सींगनी से ग्राम पंचायत सरावा के मझरा तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा का रास्ता है। रास्ते में एक पुलिया की आवश्यकता है, क्योंकि टांडा की तरफ से आने वाली गूल का पानी बहता है। 1998 में जिला पंचायत की ओर से खड़ंजा डाला गया था। इस मामले में जिला पंचायत से बात की जाएगी। -अमित कुमार, उपायुक्त (श्रम एवं रोजगार)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें