फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खाली प्लाटों में फेंका जा रहा कचरा, अब तक एक जुर्माना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में कूड़ा उठान न होने पर लोग खाली प्लाटों में कचरा फेंकने लगे हैं। इससे गंदगी होने से तेज दुर्गंध हो रही है। पालिका से शिकायत करने पर वह नोटिस देकर इतिश्री कर लेती है। अब तक किसी पर भी जुर्माना नहीं डाला गया। यही वजह है कि लोगों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया सुस्ती से चल रही है। नगर पालिका ने एक साल पहले कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा निजी हाथों में देने पर विचार किया था और इसके लिए पीलीभीत की एक कंपनी आई भी थी, लेकिन कुछ दिन सर्वे करके चली गई थी, उसके बाद लौट कर नही आई। इसके बाद अभी तक कोई कंपनी नहीं आई। यही वजह रही कि अब तक कूड़ा कलेक्शन पटरी पर नहीं आ सकी। इसके बाद से कूड़ा उठाने के लिए प्रत्येक मोहल्ले में गाड़ियां भी रोज नहीं जा पा रही है। कई वार्ड के लोग इसके लिए शिकायत भी कर चुके हैं। ऐसे में अब जब ज्यादा दिन का कचरा इकट्ठा हो जाता है तो लोग अपने आसपड़ोस में खाली प्लाटों में कचरा फेंक देते हैं, जिससे यह इकट्ठा होता रहता है और फिर मोहल्लों में दुर्गंध उडती है।
शौकत अली रोड की अगर बात करें तो यहां पर एक खाली प्लाट पर कचरा इतना ज्यादा हो गया है कि यहां पर ट्रंचिंग ग्राउंड लगने लगा हैं। इसके साथ बरेली गेट, बिलासपुर और सिविल लाइंस में भी कई इलाकों में इस तरह के टीले बन गए हैं। ऐसा इसलिए भी है कि अब तक नगर पालिका ने लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नियम यह है कि खाली प्लाट में यदि कचरा फेंका जाता है तो 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन पालिका अभी नोटिस-नोटिस खेल रही है। इधर, अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि खाली प्लाटों पर कचरा फेंकने वालों को बराबर नोटिस दिया जाता है और उनको कचरा न फेंकने के लिए चेताया भी जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें