फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पहली बार सजा गरबा का मंच, 600 लोगों ने डांडिया पर मचाया धमाल

Sun, 18 Oct 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवरात्र में रामपुर पहली बार भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। एमवाईएमएनटी डांस फिटनेस लाइफस्टाइल की ओर से आयोजित रास रामपुर- द गरबा महोत्सव में करीब 550 से 600 लोगों ने डांडिया की धुन पर जमकर धमाल मचाया। गुजराती और राजस्थानी संगीत, लाइव म्यूजिक और डीजे की धुनों पर महिलाएं, युवा, बच्चे और परिवार देर तक थिरकते रहे। पारंपरिक गरबा के साथ आधुनिक संगीत के संगम ने आयोजन को खास बना दिया।
विज्ञापन

हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डांडिया का रंग खूब जमा। एक से बढ़कर एक गीतों पर महिलाओं ने गरबा परिधानों में जमकर नृत्य किया। नवरात्र गीत जय-जय जगदंबे मां तेरे दम पर है दुनियां..तेरी महिमा कोई न जाने..अंबे है मेरी मां, मां शेरावालिये तेरा बेटा आ गया समेत अन्य कई धार्मिक और फिल्मी तरानों पर लोगों ने धमाल मचाया। गरबा और डांडिया के साथ मनोरंजक खेल, लकी ड्रॉ और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग, प्रवेश और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। पुरुष और महिला बाउंसर्स के साथ सुरक्षा जांच की व्यवस्था भी रही। खानपान के लिए भारतीय व्यंजनों के साथ चाइनीज व्यंजन और नवरात्र के व्रत के अनुकूल भोजन उपलब्ध कराया गया। इससे पूर्व महोत्सव में विधायक आकाश सक्सेना सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचे। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह, नीलू शर्मा की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। इस मौके पर शहर के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें