फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर ठगी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मोबाइल टावर लगवाकर मोटी आमदनी का झांसा देकर पूर्व प्रधान से धोखाधड़ी करने का प्रयास किया गया। मामले में पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के प्रवक्ता व मनकरा के पूर्व प्रधान काशिफ खां को ठगने का प्रयास किया गया। मंगलवार की सुबह उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने खुद को रिलायंस का इंजीनियर बताते हुए फोन किया। उसने अपना ऑफिस आगरा में बताया। उसने काशिफ खां से कहा कि कल वह मनकरा गांव गया था, जहां की प्रधान आपकी पत्नी हैं। गांव में आपके राजनीतिक विरोधी की भूमि चयनित कर आया है और 3200 रुपये भी ले लिये हैं। चार हजार वह आज भेज रहा है। अगर आप अपनी जमीन पर टावर लगवाना चाहते हैं तो आज ही 7200 रुपये, आधार की छायाप्रति, फोटो व खेत की मिट्टी मुरादाबाद से बस में रखवाकर आगरा भेज दें। इस सम्बन्ध में उस व्यक्ति ने सात बार काल की। इसके बाद जब काशिफ खां ने कहा कि आगरा में उनके रिश्तेदार रहते हैं वह उनसे मिल लेंगे अपना पता बताओ तो उस व्यक्ति ने फोन काट दिया और फिर कॉल रिसीव नहीं की। जिससे स्पष्ट हो गया कि टावर के नाम पर ठगी का प्रयास किया जा रहा था। काशिफ खां ने बताया कि जिलाधिकारी को ठगी के प्रयास से अवगत कराया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें