रिकांगपिओ(किन्नौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी बताया कि जिले में बुधवार को कोविड के 3 रोगी स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोविड से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3166 हो गई है। जिले में बुधवार को कोविड-19 के 203 सैंपल लिए गए।
इसमें 4 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी शिमला भेजे गए 82 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 38 मामले हैं। बुधवार को पॉजिटिव आने वालों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।